Site icon Dainik Savera Times

ट्रैक्टर पर चढ़कर सड़ी फसल लेकर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार एक अलग ही अंदाज में आज विधानसभा पहुंचे। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। इतना ही नहीं खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़ी फसल लेकर विधानसभा पहुंच गए।

ट्रैक्टर को विधानसभा के प्रवेश गेट पर ही रोक दिया गया और सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में गेट की दूसरी तरफ पहुंच गए। इस बीच निर्दलीय विधायक और अधिकारियों के बीच आपस में तीखी बहस भी हुई। उमेश कुमार ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने किसानों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version