Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गॉल में इतिहास रचेगा भारत, 600वें टेस्ट के साथ बनेगा खास क्लब का हिस्सा

August 15, 2026

गॉल में इतिहास रचेगा भारत, 600वें टेस्ट के साथ बनेगा खास क्लब का हिस्सा

India 600th Test: गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में शनिवार (15 अगस्त) को टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की महज तीसरी टीम बनेगी। भारत से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 1,097 मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 882 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अब तक 599 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस सूची में तीसरे नंबर पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 596 टेस्ट मैचों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: लाल किले से पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण स्वरूप, सभी छह छंदों का होगा गायन

 

गॉल में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब
गॉल में भारतीय टीम ने अब तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका की सरजमीं पर भारत ने कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है, तो 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

शानदार फॉर्म में गिल
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गिल का हालिया फॉर्म काफी शानदार रहा है। वहीं, राहुल के पास श्रीलंका में खेलने का अनुभव है।

गेंदबाज लेंगे परीक्षा
नंबर तीन की पोजीशन पर देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्मअप मैच में 142 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गेंदबाजी में कुलदीप, जडेजा और मानव सुथार की स्पिन जोड़ी श्रीलंकाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेती नजर आएगी। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी और उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से कोई एक देता हुआ दिखाई देगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें