Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए तैयार, क्या बड़ा स्कोर कर पायेगी टीम इंडिया?

November 15, 2023

भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए तैयार, क्या बड़ा स्कोर कर पायेगी टीम इंडिया?

 

नई दिल्ली: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल के लिए तैयार है। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई में टीम वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद से टीम इंडिया 5 ही गेंदबाजों के साथ उतर रही है। ऐसे में देखना होगा कि रोहित सेमीफाइनल में किन खिलाड़ियों को मौका देंगे। टूर्नामेंट की बात करें, तो वानखेड़े में पहली बार में औसतन 350 से अधिक रन बनते हैं।

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और अपने सभी 9 मैच जीते हैं। दूसरी ओर केन विलियम्सन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम ने अपने शुुरुआती चारों मैच जीत थे, लेकिन इसके बाद लगातार 4 हार के बाद टीम की लय बिगड़ गई थी। लेकिन कीवी टीम ने अंतिम मैच में जीत के साथ नॉकआउट राउंड में जगह बनाई।

भारतीय टीम पिछले 2 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में देखना होगा कि क्या 12 साल से फाइनल में पहुंचने का इंतजार आज खत्म होता है या नहीं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है.. मैच से पहले पिच पर से घास हटा दी गई है. ऐसे में शायद यहां बड़ा स्कोर देखने को ना मिले:

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और माेहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट.

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें