Site icon Dainik Savera Times

भारत ने सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा 

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अगले महीने खेली जाने वाली सैफ चैंपियनशिप के लिए रविवार को 23 सदस्यों वाली भारत की अंडर-16 टीम की घोषणा की। भारत के पुरुष अंडर-16 मुख्य कोच इश्फाक अहमद ने 1-10 सितंबर तक भूटान के थिम्पू में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया। टीम का चयन एक महीने तक श्रीनगर में लगी अभ्यास  शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
भारत नेपाल और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में है, जबकि ग्रुप बी में भूटान, मालदीव और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। एआईएफएफ ने कहा, ‘‘ प्रशिक्षण शिविर जुलाई में श्रीनगर में शुरू हुआ था। इसमें देश के पांच क्षेत्र पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और उत्तर-पूर्व में व्यापक स्काउंटिंग  (प्रतिभा खोज) के बाद 50 से अधिक संभावित खिलाड़ियों को चुना गया।
उन्होंने कहा, ‘‘ अहमद ने श्रीनगर में एक महीने से अधिक के प्रशिक्षण के बाद 23 सदस्यीय टीम का चयन किया।’’ भारतीय टीम: गोलकीपर: रोहित, अहेइबाम सूरज सिंह और अरुष हरि। डिफेंडर: नगारियांबम अभिजीत, मोहम्मद कैफ, याईफारेम्बा चिंगखम, उशम थौंगाम्बा, वुमलेनलाल हैंगंशिंग,चिंगथम रेनिन सिंह और करिश सोरम। मिडफील्डर: न्यूटन सिंह, कंगुजाम योइहेनबा मेइतेई, लेविस जांगमिनलुन, बॉबी सिंह, अब्दुल सलहा, नगमगौहौ मेट, विशाल यादव, मानभाकुपर मलंगियांग और एमडी अरबाश।फॉरवर्ड:निंगथौखोंगजाम ऋषि सिंह, अहोंगशांगबाम सैमसन, लायरेंजाम भरत और एयरबोरलांग खरथांगमाव।
Exit mobile version