Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीरंदाज़ी विश्व कप में भारत ने 2 पदक पक्के कर की जीत हासिल

August 17, 2023

तीरंदाज़ी विश्व कप में भारत ने 2 पदक पक्के कर की जीत हासिल

पेरिस: भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाज़ी विश्व कप के चौथे चरण में बुधवार को अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचते हुए दो पदक सुनिश्चित कर लिए। ओजस देवताले, प्रथमेश जॉकर और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने करीबी मुकाबले में कोरिया को 235-235 (30-30) से हराया। दोनों टीमों के स्कोर बराबर थे लेकिन ओजस का निर्णायक निशाना केन्द्र बिन्दू के करीब होने के कारण भारत को विजयी घोषित किया गया।

फाइनल में भारतीय टीम अमेरिका से भिड़ेगी। दूसरी ओर, दो सप्ताह पहले बर्लिन में विश्व चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ब्रिटेन को 234-233 से हराया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय तिकड़ी स्वर्ण पदक मुकाबले में मेक्सिको का सामना करेगी।

देवताले, जावकर और वर्मा की पुरुष टीम ने कोरिया के विरुद्ध दो अंकों की बढ़त गंवा दी और चौथे राउंड में चोई योंगही, किम जोंगहो और यांग जेवोन की तिकड़ी को स्कोर बराबर करने का मौका दिया। चार राउंड खत्म होने के बाद दोनों टीमें 235-235 पर बराबरी पर थीं और शूट-आॅफ में भी 30-30 का स्कोर बना, लेकिन देवताले का निशाना भारत की जीत के लिये निर्णायक साबित हुआ।

महिलाओं के सेमीफाइनल में भारत जब 59-60 से पिछड़ा हुआ था तब दूसरे छोर पर उसने बढ़त बना ली, लेकिन ब्रिटेन फिर से 176-175 से आगे हो गया। अंतत: चौथे राउंड में भारतीय तिकड़ी ने 60 में से 59 अंक स्कोर करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें