
अहमदाबाद: भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने आखिरी ग्रुप डी क्वालिफाइंग मैच में ईरान पर 2-1 की शानदार जीत के साथ एएफसी अंडर 17 एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। मुकाबले में ईरान से 3 अंक पिछले चल रही बिबियानो फर्नांडीस की कोच वाली भारतीय टीम के सामने जीत करने अगले टूर्नामैंट के लिए क्वालीफाई करने का मौका था, जबकि ईरान को आगे बढ़ाने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी। इस जीत के साथ ही ईरान और भारत दोनों के सात-सात अंक हो गए लेकिन जीत की वजह से भारत का हैड-टू-हैड रिकॉर्ड बेहतर था, इसलिए वह ग्रुप में शीर्ष पर रहा। अंडर-17 भारीय फुटबॉल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेहमान टीम ने 19वें मिनट में अमीरेजा वलीपुर के गोल से बढ़त बनाई।
हाफ-टाइम से ठीक पहले कैप्टन डल्लालमुओन गंगटे के पेनल्टी स्पॉट से गोल करने के बाद मेजबान टीम ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद गुनलेइबा वांगहेइराकपाम के 52वें मिनट के गोल ने आखिरकार भारतीय की जीत पक्की कर दी और इसके साथ ही उसका 10वें एएफसी अंडर17 एशियन कप के लिए क्वालिफिकेशन भी पक्का हो गया। भारत ने अपने एएफसी अंडर17 एशियन कप 2026 क्वालिफिकेशन टूर्नामैंट की शुरुआत फिलिस्तीन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ की थी, और फिर गंगटे की हैट्रिक की वजह से चीनी ताइपे पर 3-1 से जीत हासिल की थी। लेबनान से 2-0 से हारने के बाद, उन्हें ईरान के खिलाफ जरूरी जीत की स्थिति का सामना करना पड़ा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...