
खेल डेस्कः भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने पांचवें वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में कीवी टीम 48.1 ओवर में 187 रनों पर सिमट गई और मैच 22 रनों से गंवा दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली।