Site icon Dainik Savera Times

भारत लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बना

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को खेले गए सैमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंगलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम लगातार दो संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेली थी और दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी थी।

भारत से पहले टी20 विश्व कप में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। पाकिस्तान ने 2007 और 2009 का फाइनल खेला था, जिसमें 2007 में उसे भारत से हार मिली, जबकि 2009 में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता। श्रीलंका ने 2012 और 2014 का फाइनल खेला, जिसमें 2012 में वैस्टइंडीज से हार मिली और 2014 में उसने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती।

टी20 विश्व कप 2026 इस फॉर्मेट का 10वां संस्करण है और भारतीय टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। भारत ने 2007 में पहला खिताब जीता, 2014 में फाइनल में पहुंचकर श्रीलंका से हार झोली और 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा खिताब जीता था। 8 मार्च को भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 विश्व कप जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है।

Exit mobile version