
ICC Men’s T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां महामुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है। आपको बतादें कि इस मैच में भी भारत ने नो हैंडशेक नीति जारी रखी है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के बाद हाथ नहीं मिलाया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोलें ही पहले ओवर में आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। ईशान किशन की अर्धशतक की पारी की मदद से भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा । भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच में 18 ओवर स्पिनर्स से कराए।
भारत की ओर से ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए।
भारत के लिए शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।