Site icon Dainik Savera Times

Under 19 World Cup, Ind vs Pak U19 : पाकिस्तान को 58 रन से हराकर इंडिया ने सेमीफइनल में की जगह पक्की

खेल डेस्क: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 से ज्यादा रन बनाए हैं और पाकिस्तान को 253 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम अगर पाकिस्तान को 33.4 ओवर के भीतर यह लक्ष्य हासिल करने से रोक लेती है, तो हार की स्थिति में भी सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। हालांकि, ऐसे में टीम इंडिया ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहेगी। बावजूद इसके, भारत की कोशिश मैच जीतने की ही होगी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दो। इसके बाद भारत की बल्लेबानों ने पहले विकेट के लिए 46 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी कीजी लड़खड़ा गई। वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हुए और इसी स्कोर पर कप्तान आयुष तथा एरोन जॉर्ज भी पवेलियन लौट गए। भारत ने 47 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए और टीम दबाव में आ गई।

ये भी देखें :-

इसके बाद वेदांत और विहान ने चौथे विकेट के लिए 62 रनों की अहम साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। पिछले मैच में शतक लगाने वाले विहान से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह क्रीज पर जमने के बाद 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर अभिज्ञान कुंड्डू भी कुछ खास नहीं कर सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एक छोर पर वेदांत टिके रहे और उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन एक फुलटॉस गेंद पर चूक गए और 68 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में कनिष्क चौहान और खिलान पटेल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण 50 रन जोड़े, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 250 के पार पहुंच गया।

अब अगर पाकिस्तान 33.4 ओवर के भीतर 253 रन बना लेता है, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। लेकिन अगर पाकिस्तान इस समय सीमा में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाता, तो मैच जीतने के बावजूद उसे सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ेगा। वहीं भारतीय टीम की पूरी कोशिश रहेगी कि वह पाकिस्तान को निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल करने से रोके।

अब पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करना शुरू कर दी है।

भारत अंडर 19 प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

पाकिस्तान प्लेइंग 11

हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version