Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने बिली जीन किंग कप में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया,जानिए कैसा रहा मुकाबला

April 12, 2024

भारत ने बिली जीन किंग कप में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया,जानिए कैसा रहा मुकाबला

चांग्शा :भारतीय महिला टेनिस टीम ने शुक्रवार को बिली जीन किंग कप 2024 एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया है। आज यहां चीन के चांग्शा में मून आइलैंड क्ले पार्क में रुतुजा भोसले ने एकल मुकाबला जीता। वहीं अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की जोड़ी ने युगल मुकाबले में जीत हासिल की।

भोसले ने एक घंटे और पांच मिनट में 6-2, 6-2 से आसान जीत दर्ज की। भोसले ने पहले सेट में लगातार पांच गेम जीतकर शुरुआत में ही मैच में अपना दबदबा कायम रखा। अंकिता रैना ने प्रार्थना थोम्बारे के साथ मिलकर डेबिन किम और सोह्युन पार्क के खिलाफ युगल मैच एक घंटे और 33 मिनट में 6-4, 6-4 से जीत लिया। दक्षिण कोरिया पर 2-1 की जीत एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक में भारत की तीसरी जीत है।

भारत ने अपने शुरुआती मैच में प्रशांत ओशिनिया को 3-0 से हराया और गुरुवार को चीनी ताइपे को 2-1 से हराया था। भारत पूल ए में तीन जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत को प्ले-ऑफ में योग्यता हासिल करने के लिए शीर्ष दो में रहना होगा। भारतीय टेनिस टीम शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड दो जीत और दो हार के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें