Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs BAN Live Score: भारत ने कमाल कर बांग्लादेश को दिया 298 रनों का लक्ष्य, सैमसन का शतक, 5 गेंदों पर झड़े 5 छक्के

October 12, 2024

IND vs BAN Live Score: भारत ने कमाल कर बांग्लादेश को दिया 298 रनों का लक्ष्य, सैमसन का शतक, 5 गेंदों पर झड़े 5 छक्के

IND vs BAN: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 298 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत के लिए संजू सैमसन ने शतक जड़ा, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया। सैमसन ने महज 40 गेंदों पर शतक जड़ा जो भारत के लिए इस प्रारूप में लगाया गया दूसरा सबसे तेज सैकड़ा है। सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की।

सैमसन और सूर्यकुमार की पारी के दम पर ही भारत इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद सैमसन और सूर्यकुमार ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को जमकर खबर ली और लगातार आक्रामक बल्लेबाजी की। सैमसन 47 गेंदों पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यकुमार 35 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और रियान पराग ने साझेदारी निभाई और महज 26 गेंदों पर 70 रन जोड़कर भारत का स्कोर 300 के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें