Site icon Dainik Savera Times

IND vs RSA, 4th T20I: भारत की नजरें द. अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला जीतने पर

लखनऊ: शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन साथ ही खराब फॉर्म से जूझे रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव भी समीक्षा के दायरे में हैं, क्योंकि भारत चौथे टी-20 मैच में सही संतुलन तलाश कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। तीसरे मैच में सूर्यकुमार के पास वह लय हासिल करने का अच्छा मौका था जिसने उन्हें दुनिया का शीर्ष बल्लेबाज बनाया था। सूर्यकुमार ने कहा कि वह खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं नैट में शानदार बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं वह सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे नियंत्रण में है। जब रन आने होंगे तो वे निश्चित रूप से आएंगे।’

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अभी और ठंड बढ़ेगी! कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, जानें अगले तीन दिनों का मौसम

टी20 विश्व कप में 2 महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में गत चैंपियन टीम चाहेगी कि उनका कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज जल्द से जल्द लय फिर से हासिल कर ले।
उप कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। उनके पारी का आगाज करने से भारत का शीर्ष क्रम अस्थिर हो गया है। निजी कारणों से पिछला मैच नहीं खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह पिछले मुकाबले में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए जबकि हर्षति राणा ने भी धर्मशाला में उनका अच्छा साथ दिया।

दक्षिण अफ्रीका को व्यवस्थित संयोजन की तलाश है और इसके लिए टीम प्रबंधन लगातार बदलाव कर रहा है जिससे खिलाड़ी लय हासिल नहीं कर पा रहे और टीम को मैच गंवाने पड़े हैं। पिछले सत्र की उपविजेता टीम के पास 9 फरवरी को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच से पूर्व अंतिम एकादश को अंतिम रूप देने के लिए पांच मैच बचे हैं जिसमें से 2 भारत के खिलाफ जबकि तीन घरेलू सरजमीं पर वैस्टइंडीज के खिलाफ हैं। यह देखना होगा कि टीम खिलाड़ियों के रोटेशन की नीति पर कायम रहती है या नहीं।

ये भी पढ़ें: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से होगी शुरुआत

Exit mobile version