Site icon Dainik Savera Times

भारत के पास पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 जीतने की क्षमता है : Ashok Kumar

झांसी: हॉकी के जाने माने खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम के एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप 2023 जीतने की पूरी क्षमता है।वर्ष 1975 में हॉकी की विश्व विजेता बनी भारतीय टीम की न केवल हिस्सा रहे बल्कि फाइनल में अपने करिश्माई गोल के बल पर टीम को राेमांचक जीत दिलाने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन अशोक कुमार ने यूनीवार्ता से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान पर अपने देश की टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने संभावनाएं प्रबल हैं, बशर्ते उसे 1975 की भारतीय टीम की उस ऐतिहासिक जीत को अपने जहन में रखकर इस मेगा इवेंट में 1975 के प्रदर्शन को दोहराना होगा। भारत के पास अच्छे स्ट्राइकर, पेनाल्टी कॉर्नर लेने वाले और अच्छे गोलकीपर हैं इसलिए इस विश्वकप में उनके पास इस विश्वकप में दूर तक जाने के लिए सभी अनुकूल परिस्थितिया मौजूद हैं।

Exit mobile version