Site icon Dainik Savera Times

2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है भारत: राष्ट्रपति

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि युवाओं को खेलों में भी आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे और भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

राष्ट्रपति ने आज संंसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में मेडल्स जीत रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद पेरिस ओलंपिक भी शुरू होने जा रहा है।”

Exit mobile version