Site icon Dainik Savera Times

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को शूट आउट में हराया

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की।अंडर-21 दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपने सभी मैच जीतने के बाद भारत अब मेजबान देश की ‘ए’ टीम से दो मैच खेलने की तैयारी कर रहा है।नियमित समय में दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही जिसके कारण शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें भारतीय टीम ने 4-3 से बाजी मारी। दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण अंडर-21 एशिया कप के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा है जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।भारतीय टीम 24 और 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ दो मैच खेलेगी जहां मेहमान टीम का लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखना होगा।

 

 

Exit mobile version