रायपुर: ड्रैसिंग रूम के माहौल को लेकर अफवाहों के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को दूसरा वन डे और श्रृंखला जीतने के लिए भारत की उम्मीदें विराट कोहली के शानदार फॉर्म और रोहित शर्मा की दमदार मौजूदगी पर लगी होंगी। कोहली के 52वें वनडे शतक और रोहित की 57 रन की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने रांची में पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया। पिछले 2 वन डे में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रोहित और कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए अपना दावा पुख्ता कर दिया है।
पहला मैच जीतने के बावजूद भारत की चिंता कम नहीं हुई है। लिस्ट ए क्रिकेट में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर भेजा गया लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं दिखे। कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल छठे नंबर पर उतरे। वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोगों की आदत हो चुकी है। हर्षति राणा ने नई गेंद से 2 विकेट लिए लेकिन बाद में काफी रन दिए।
बल्ले और गेंद के बीच संतुलन के लिए आईसीसी के नए नियम के तहत उपलब्ध दो में से एक ही गेंद 34वें से 50वें ओवर के बीच इस्तेमाल की जा सकती है। कुलदीप यादव ने 68 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वह महंगे भले ही साबित हुए लेकिन उनकी विविधतापूर्ण गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका वापसी के प्रयास के बावजूद नाकाम रहा। दक्षिण अफ्रीका ने पहला वन डे कप्तान तेम्बा बावुमा और स्पिनर केशव महाराज के बिना खेला जिन्हें आराम दिया गया था। अब दोनों की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Hansi के खरकड़ी निवासी Dalbir Singh मैं.त मामले में केस दर्ज, नामजद आरोपी हिरासत में
मेष: दिन शुभ रहेगा...