Site icon Dainik Savera Times

India-Pakistan के बीच 2024-27 तक हाइब्रिड मॉडल पर सहमति, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैच तटस्थ स्थल पर होंगे

दुबई: भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 से 2027 तक चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी स्पर्धाओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के गतिरोध को समाप्त हो गया है और भारत और पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति व्यक्त की है।

दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत 8 टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा में भारत के मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। इसके बदले में भारत में आयोजित होने वाली आईसीसी स्पर्धाओं में भारत के साथ पाकिस्तान के मैच भी तटस्थ स्थल पर होंगे।

दोनों पक्षों में समझौते पर आईसीसी बोर्ड में मतदान हो सकता है। ये समझौता पाकिस्तान में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत में वर्ष 2025 में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्वकप तथा 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप पर लागू होगा। ऐसा माना जा रहा है यह 2028 में पाकिस्तान में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप पर भी यह लागू हो सकता है। तटस्थ स्थल का प्रस्ताव टूर्नामैंट के मेजबान बोर्ड द्वारा किया जाएगा और उसे आईसीसी द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि उसे भारत, पाकिस्तान और किसी अन्य एशियाई पूर्ण सदस्य राष्ट्र को शामिल करने वाले त्रिकोणीय टी-20 टूर्नामैंट के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है।

Exit mobile version