Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत तीरंदाजी में सभी छह टीम स्पर्धाओ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 

October 2, 2023

भारत तीरंदाजी में सभी छह टीम स्पर्धाओ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 
हांगझोउ: भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को एशियाई खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पांच टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया । वहीं महिला कंपाउंड टीम को क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त अतनु दास और अंकिता भकत ने मलेशिया के स्याकिरा बिंटी एम और मुहम्मद जरीफ स्याहिर बिन जोकेपेली को 39 . 38, 37 . 36, 39 . 33 से हराया।
मलेशिया की जोड़ी ने पहले सेट में तीन 10 स्कोर करके 2 . 0 की बढत बना ली थी। लेकिन भारत की अनुभवी जोड़ी ने दो 10 स्कोर करके वापसी की।  मलेशियाई टीम ने दूसरा सेट एक अंक के अंतर से गंवा दिया। वहीं तीसरे सेट में दास और अंकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन परफेक्ट 10 लगाये और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया से होगा। इंडोनेशिया को हराने पर उनकी टक्कर शीर्ष रैंंकिंग वाली दक्षिण कोरिया से हो सकती है।
एशियाई खेलों में छह कोटा स्थान उपलब्ध है जो रिकर्व मिश्रित टीम विजेता और व्यक्तिगत वर्ग में शीर्ष दो तीरंदाजों को मिलेंगे। कंपाउंड मिश्रित वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने सिर्फ एक अंक गंवाया और संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद बिनामरो और आमना अलावाधी को 159 . 151 से मात दी। अब उनका सामना मलेशिया से होगा। कंपाउंड टीम वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त ओजस, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जावकर ने 15वीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर (वून तेंग एंग, ली चुंग ही एलेन और जुन हुइ गोह) को 235 . 219 से हराया ।
अब उनका सामना निचली रैंंकिंग वाली भूटान टीम से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला कंपाउंड टीम (ज्योति, अदिति स्वामी और परनीत कौर) क्वार्टर फाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त हांगकांग से खेलेगी जिसने बांग्लादेश को 225 . 218 से हराया । दास, धीरज और तुषार शेल्के की पुरूष रिकर्व टीम ने हांगकांग के क्वोक यिन चाइ, लॉ क्वुन पोक लूसियेन और चुन किट को 58 . 47, 57 . 49, 57 . 55 से हराया ।
अब उनका सामना मंगोलिनया से होगा। महिला रिकर्व टीम ने 12वीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड को हराया । पांचवीं वरीयता प्राप्त महिला टीम में अंकिता , भजन कौर और सिमरनजीत कौर शामिल थे जिन्होंने 49 . 47, 54 . 54, 55 . 54 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना जापान से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें