Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा भारत, तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया टॉप पर

March 11, 2024

ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा भारत, तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया टॉप पर

दुबई: भारत ने धर्मशाला में इंगलैंड को करारी शिकस्त देकर पांच मैच की श्रृंखला 4-1 से जीतकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टैस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। भारत ने आस्ट्रेलिया की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह से भारतीय टीम खेल के तीनों प्रारूप की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गई है। भारत विश्व टैस्ट चैंपियनशिप की तालिका में पहले ही शीर्ष पर बना हुआ है।

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहे दूसरे टैस्ट मैच का परिणाम कुछ भी रहे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम शीर्ष पर बनी रहेगी। विश्व टैस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने वेलिंगटन में पहला टैस्ट मैच 172 रन से जीता था और वह अभी श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

भारत के टैस्ट रैंकिंग में अब 122 रेटिंग अंक हो गए हैं जो आस्ट्रेलिया से पांच अधिक हैं। इंगलैंड की टीम 111 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वन डे में भारत के 121 रेटिंग अंक हैं जबकि आस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के 266 अंक हैं। इंगलैंड इस प्रारूप में 256 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें