Site icon Dainik Savera Times

FIH महिला नैशंस कप: जापान पर 2-1 से जीत के बाद भारत ने सेमीफ़ाइनल में बनाई जगह

आकलैंड : न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नॉर्थ हार्बर नैशनल हॉकी सैंटर में खेले गए पूल ए के अपने दूसरे मैच में जापान को 2-1 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नैशंस कप 2025-26 के सैमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

हॉकी रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारत के लिए कप्तान और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सलीमा टेटे (33वें मिनट) और लालरेम्सियामी हमारजोटे (49वें मिनट) ने गोल किए, जबकि दुनिया की 15वें नंबर की टीम जापान के लिए एकमात्र गोल हिरामित्सु आई (35वें मिनट) ने किया। ये मिडफील्डर ज्योति के लिए भी यादगार मैच रहा, क्योंकि उन्होंने अपना 100वां सीनियर इंटरनैशनल हॉकी मैच खेला।

इस जीत के साथ ही अमरीका और जापान के खिलाफ जीत हासिल करने वाली अजेय भारतीय टीम 6 अंकों के साथ पूल ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। पहला हॉफ काफी कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमों ने मौके बनाए, लेकिन हाफ-टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

तीसरे क्वार्टर में खेल में तेजी आई और भारत ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर वेरिएशन का शानदार इस्तेमाल करते पहला गोल किया। निक्की प्रधान ने नवनीत कौर के शॉट को सलीमा की तरफ बेहतरीन ढंग से डिफ्लैक्ट किया और भारतीय कप्तान ने बिना कोई गलती किए गेंद को नैट में पहुंचाकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

Exit mobile version