Site icon Dainik Savera Times

Junior Asia Cup: चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर भारत ने सैमीफाइनल में की जगह पक्की

मोकी (चीन) : मौजूदा चैंपियन भारत ने जूनियर एशिया कप 2026 में अपने आखिरी पूल ए मैच में शानदार प्रदर्शन करते चीनी ताइपे को 15-0 से हराया और सैमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। कप्तान अनमोल एक्का ने शानदार खेल दिखाते 6 गोल किए ये सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए। जापान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे खिताब की दौड़ से बाहर हो गए हैं और अब क्लासिफिकेशन मैचों में खेलेंगे। मैच की शुरुआत अप्रत्याशित रही क्योंकि चीनी ताइपे ने शुरुआती क्वार्टर में भारत को रोके रखा।

कोच फ्रैडरिक सोयेज ने 2 मिनट के क्वार्टर-ब्रेक का सही इस्तेमाल किया, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आर्यन जेस ने 17वें मिनट में पहला गोल दागा और 1 मिनट बाद प्रभदीप सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया। गुरसेवक सिंह ने 22वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया, जिससे भारत को 5 मिनट के अंदर 3 गोल मिल गए। अनमोल ने 2 पैनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। अजीत यादव ने भी 35वें मिनट में स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया।

45वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच में अपना 5वां गोल किया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत का स्कोर 10-0 हो गया। डिफैंडिंग चैंपियन ने आखिरी 15 मिनटों में भी कोई ढील नहीं दिखाई। हरपाल ने 48वें मिनट में फील्ड स्कोरिंग में अपना योगदान दिया और फिर अनमोल ने 51वें मिनट में मैच का अपना छठा पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदलकर एक असाधारण व्यक्तिगत प्रदर्शन पूरा किया। फाइनल विसल ने भारत की 15-0 की जबरदस्त जीत और सैमीफाइनल में जगह पक्की कर दी।

Exit mobile version