Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीटी में भारत ने दिखाया दम, महिला और पुरुष अगले दौर में

September 23, 2023

टीटी में भारत ने दिखाया दम, महिला और पुरुष अगले दौर में

हांगझोउ: टेबल टेनिस में महिला और पुरूष टीम ने शुक्रवार को अपने अपने ग्रुप मैच जीतकर 19वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। यमन के खिलाफ पहले मुकाबले में शरथ कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की जबकि बाद में सिंगापुर के खिलाफ भी पुरूष टीम ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। जी साथियान ने यमन के अली उमर अहमद को 11-3, 11-2, 11-6 से हराया जबकि उम्रदराज शरथ ने इब्राहिम अब्दुलहकीम मोहम्मद गुब्रान को 11-3, 11-4, 11-6 से शिकस्त दी। देश के शीर्ष वरीय खिलाड़ी हरमीत ने मगद अहमद अली अल्धुभानी को 11-1, 11-1, 11-7 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें