Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

India Squad Announcement: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे-टी20 टीम घोषित, गायकवाड़ की वापसी से बढ़ी ताकत, नमन धीर को पहली बार जगह

September 16, 2026

India Squad Announcement: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे-टी20 टीम घोषित, गायकवाड़ की वापसी से बढ़ी ताकत, नमन धीर को पहली बार जगह

India Squad Announcement:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है। वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, जबकि नमन धीर को पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। आकिब नबी को भी पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। इसके अलावा ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।

वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज संभालेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी टीम के गेंदबाजी आक्रमण में शामिल हैं। अर्शदीप सिंह को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन वह टी20 टीम का हिस्सा हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह दोनों टीमों में शामिल नहीं हैं।

ये भी पढे़ं :https://dainiksaveratimes.com/sports/wpl-2027-will-start-from-january-14/

पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टी20 टीम में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर शामिल हैं। वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी, जबकि इसके अगले मुकाबले 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को होंगे। टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा और अंतिम मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का भी ऐलान किया है, जिसका मुकाबला रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा। इस टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे और सरफराज खान उपकप्तान की भूमिका में होंगे। टीम में आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, मानव सुथार, सारांश जैन, अनुकूल रॉय और आर्यन जुयाल समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसेजा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें