Site icon Dainik Savera Times

हार के साथ भारत ने की पांच देशों के हाॅकी टूर्नामेंट की शुरुआत

वालेंसिया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मेजबान स्पेन के खिलाफ 2-3 से हार के साथ की। भारत के लिए गुरजीत कौर (13′) और संगीता कुमारी (14′) ने एक-एक गोल किया, जबकि स्पेन के लिए सारा बैरियोस नवारो (2′), पेट्रीसिया अल्वारेज़ नार्डिज़ (30′) और जूलिया स्ट्रैपाटो गैरेटा (53′) ने गोल दागे।

Exit mobile version