Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हार के साथ भारत ने की पांच देशों के हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत

December 15, 2023

हार के साथ भारत ने की पांच देशों के हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत

वालेंसिया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मेजबान स्पेन के खिलाफ 2-3 से हार के साथ की।

भारत के लिए गुरजीत कौर (13‘) और संगीता कुमारी (14‘) ने एक-एक गोल किया, जबकि स्पेन के लिए सारा बैरियोस नवारो (2‘), पेट्रीसिया अल्वारेज़ नार्डिज़ (30‘) और जूलिया स्ट्रैपाटो गैरेटा (53‘) ने गोल दागे।

स्पेनिश टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक तरीके से की और उसे अपने प्रयास का इनाम मिला जब सारा बैरियोस नवारो ने खेल के दूसरे ही मिनट में गतिरोध तोड़ते हुए अपनी टीम को आगे कर दिया। इसके बाद, भारत ने पलटवार करते हुए स्पेन के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। गुरजीत कौर ने इस मौके को गोल में तब्दील करते हुये मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके तुरंत बाद, संगीता कुमारी ने स्पेनिश रक्षा पंक्ति में सेंध लगाकर भारत को बढ़त दिला दी और पहला क्वार्टर भारत के पक्ष में 2-1 से समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में स्पेन की मजबूत टीम ने वापसी की और पेट्रीसिया अल्वारेज़ नार्डिज़ के गोल की मदद से बराबरी कर ली। स्पेन ने आखिरी क्वार्टर में निर्णायक बढ़त हासिल की जब जूलिया स्ट्रैपाटो गैरेटा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 16 दिसंबर को रात सवा दस बजे बेल्जियम से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें