Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला विश्व कप के बीच भारत टीम को झटका, प्रतिका रावल सैमीफाइनल से बाहर

October 27, 2025

महिला विश्व कप के बीच भारत टीम को झटका, प्रतिका रावल सैमीफाइनल से बाहर

नई दिल्ली: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सैमीफाइनल मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गई हैं। 26 अक्तूबर को बंगलादेश के खिलाफ मुकाबले के 21वें ओवर में प्रतिका बाऊंड्री रोकने की कोशिश में अपना टखना चोटिल करवा बैठीं।

इसके बाद उन्हें फिजियो और टीम की साथियों की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। आईएएनएस को जानकारी मिली है कि चोटिल होने के बाद प्रतिका को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया, ‘अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन शुरुआती अनुमानों से ऐसा नहीं लगता कि प्रतिका सैमीफाइनल खेलेंगी। अगर वह शेष विश्व कप से भी बाहर हो जाती हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।’ रिजर्व खिलाड़ियों की बात करें, तो तेजल हसबनीस एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें- ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें