Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने लिया 2019 का बदला, अब तीसरे वर्ल्ड कप खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया

November 15, 2023

भारत ने लिया 2019 का बदला, अब तीसरे वर्ल्ड कप खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. टीम ने बुधवार (15 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेला, जिसमें 70 रनों से धांसू जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से 2019 का बदला भी ले लिया है. दरअसल, तब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कीवी टीम के हाथों विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हार मिली थी. अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में उस हार का बदला लिया है। अब भारतीय टीम अपना तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं. अब टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला खेला है. यह महामुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल में भारत की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें