Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs Australia: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी; पहली बार मिला ये बड़ा मौका

October 19, 2025

India vs Australia: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी; पहली बार मिला ये बड़ा मौका

India vs Australia 1st ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम की ओर से इस मैच में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां युवा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। शुभमन गिल की कप्तानी में उन्हें पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।

नितीश रेड्डी को मिला वनडे डेब्यू का मौका
आंध्र प्रदेश के युवा क्रिकेटर नितीश रेड्डी लंबे समय से अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं की नजर में थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और टेस्ट मैचों में बेहतरीन खेल दिखाया है। अब शुभमन गिल की कप्तानी में उन्हें अपने वनडे करियर की शुरुआत करने का सुनहरा मौका मिला है। नितीश अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 386 रन बनाए और एक शतक भी जड़ा है। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 4 मैचों में 90 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके हैं।

ऑलराउंडर के रूप में बढ़ी उम्मीदें
नितीश रेड्डी बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाज भी हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8 विकेट लिए हैं और लोअर मिडल ऑर्डर में रन बनाने में माहिर हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वे भारत के लिए बैट और बॉल दोनों से अहम भूमिका निभाएंगे।

कप्तान शुभमन गिल का बयान
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन हमें अपनी योजना पर भरोसा है। हमारे पास संतुलित टीम है और आज नितीश रेड्डी अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं।”

कुलदीप यादव हुए बाहर
इस मुकाबले में भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर्स वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी के साथ उतरी है, जिसके चलते स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ा है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें