Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs England, 5th Test: भारत ने इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट में दी एक पारी और 64 रन से मात, 4-1 से जीती सीरीज

March 9, 2024

India vs England, 5th Test: भारत ने इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट में दी एक पारी और 64 रन से मात, 4-1 से जीती सीरीज

India vs England, 5th Test: धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट में रोहित एंड कंपनी ने जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और आखिरी टेस्ट में पारी और 64 रन से हरा दिया है। धर्मशाला में खेला गया यह मुकाबला तीन दिन में ही खत्म हो गया। भारत की पहली पारी आज ही पहले सत्र के दौरान समाप्त हुई थी। पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की।

आज इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में लुढ़क गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। इसके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी। टीम इंडिया को पहले ही टेस्ट में हार मिली थी, लेकिन उसके बाद रोहित एंड कंपनी ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मैच जीते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें