Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs England: सुदर्शन, कुलदीप और अर्शदीप भारत के इंगलैंड दौरे की टीम में जगह के दावेदार

May 6, 2025

India vs England: सुदर्शन, कुलदीप और अर्शदीप भारत के इंगलैंड दौरे की टीम में जगह के दावेदार

नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि 20 जून से इंगलैंड में शुरू होने वाली 5 मैचों की टैस्ट श्रृंखला के लिए अर्शदीप सिंह, साई सुदर्शन और कुलदीप यादव को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए। सुदर्शन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें काऊंटी क्रिकेट का भी अनुभव है। भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति के 2016 से 2020 तक अध्यक्ष रहे प्रसाद ने कहा कि वह लय में चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में आकाश दीप से ज्यादा तरजीह देंगे। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद रविंद्र जडेजा और कुलदीप के साथ वाशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला की भूमिका में होंगे। तेज गेंदबाजी विभाग के बारे में प्रसाद ने कहा कि चयनकर्ताओं को प्रसिद्ध और अर्शदीप को शामिल करना चाहिए, जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग कर सकते हैं। अर्शदीप बाएं हाथ के एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में आक्रमण में विविधता ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें