Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड दौरे का जीत से आगाज करने उतरेगा भारत, पहला टी-20 मैच आज

October 22, 2026

न्यूजीलैंड दौरे का जीत से आगाज करने उतरेगा भारत, पहला टी-20 मैच आज

क्राइस्टचर्च : पिछली 2 टी-20 शृंखलाओं में अपराजेय रही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड आकर आराम करने, अनुकूलन और अभ्यास के लिए 2 ही दिन का समय मिला लेकिन अपने बल्लेबाजों के दम पर श्रेयस अय्यर की टीम जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी। न्यूजीलैंड में पिछली बार भारत ने 2022 में नेपियर में टी20 मैच खेला था और वर्षाबाधित वह मैच डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर ड्रॉ रहा था। भारत के सिर्फ 4 बल्लेबाज पहले न्यूजीलैंड में टी-20 खेल चुके हैं जिनमें कप्तान अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी भले ही आक्रामक पारियां खेलने में माहिर हों लेकिन यहां की तेज और उछालभरी पिचों पर उन्हें ढलने में समय लग सकता है। भारतीय टीम में चोटिल हरफनमौला हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नहीं हैं। सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद कम ही है। गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फिट होकर टीम में लौटे हैं।

हरफनमौला नीतिश कुमार रैड्डी और शिवम दुबे को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि शानदार बल्लेबाजों से भरी भारतीय टीम के लिए सपाट पिच बनाना सही रणनीति नहीं होती। न्यूजीलैंड के पास जैकब डफी, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन, काइल जैमीसन और ब्लेयर टिकनेर जैसे शानदार गेंदबाज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें