Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Under19 World Cup : अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

February 4, 2026

Under19 World Cup : अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

हरारे: अब तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सैमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है। उसने 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसने 4 बार ट्रॉफी जीती है।

भारत रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने की दिशा में बुधवार को एक कदम और बढ़ाने की कोशिश करेगा। भारतीय टीम हालांकि अफगानिस्तान को कम करके आंकने की गलती नहीं करेगी। अफगानिस्तान का भी टूर्नामैंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उसने 5 मैचों में से 4 जीते हैं। उसे एकमात्र हार श्रीलंका से मिली थी लेकिन खिलाड़ियों की फॉर्म और खेल के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (5 मैचों में 2 अर्धशतकों सहित 196 रन) भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन टीम प्रबंधन चाहेगा कि वह अपने अर्धशतकों को शतकों में तब्दील करें। ऑलराऊंडर विहान मल्होत्र (5 मैचों में 172 रन) एक और भारतीय बल्लेबाज हैं जिन पर सभी की नजर रहेगी।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाज़ी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज की फॉर्म भी भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 3 पारियों में केवल 46 रन ही बना सका है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल और आरएस अंबरीश के हाथ में है। इन दोनों तेज गेंदबाजों को स्पिनर खिलन पटेल का भी अच्छा सहयोग मिला है। म्हात्रे और मल्होत्र गेंदबाजी में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें