Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti Mandhana और Harmanpreet Kaur के अर्धशतकों से जीता India

January 24, 2023

Smriti Mandhana और Harmanpreet Kaur के अर्धशतकों से जीता India

लंदनः स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 56 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज टीम चार विकेट पर 111 रन ही बना सकी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और मंधाना ने 33 रन की साझेदारी की हैं।भाटिया को आफ स्पिनर करिश्मा रामहाराक ने 18 के स्कोर पर आउट किया। वह ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर रशादा विलियम्स को कैच देकर लौटी।

हरलीन देयोल ज्यादा देर टिक नहीं सकी और तेज गेंदबाज शनिका ब्रूस की गेंद पर पगबाधा आउट हो गई । दो विकेट 52 रन पर गिरने के बाद मंधाना और हरमनप्रीत ने पारी को संभाला। पहले मैच में तबीयत खराब होने के कारण बाहर रही हरमनप्रीत ने 35 गेंद में आठ चौकों की मदद से 51 रन बनाए। मंधाना ने 51 गेंद में 74 रन बनाए। दोनों ने करीब 12 ओवर क्रीज पर डटे रहकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। मंधाना ने अपनी पारी में दस चौके और एक छक्का जड़ा। गेंदबाजी में स्पिनर राधा यादव ने चार ओवर में सिर्फ दस रन देकर शेमाइन कैंपबेल (47) का विकेट लिया। वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 96 रन था जब सिर्फ 15 गेंद बाकी थी। दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें