Site icon Dainik Savera Times

एशियाई चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने जीते तीन पदक

अस्ताना: भारत ने एशियाई सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप (ग्रीको-रोमन प्रतियोगिता) के पहले दिन एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर आयोजन की शुरुआत की है। रूपिन ने रविवार को शुरु हुई प्रतियोगिता के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि नीरज ने 63 किग्रा वर्ग में और सुनील कुमार ने 87 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीते। रूपिन को स्वर्ण पदक के लिये ईरान के दाद मर्ज़ का सामना करना था।

ज़गरेब ओपन चैंपियन मर्ज़ ने 3-1 से जीत दर्ज करके स्वर्ण हासिल किया। इससे पूर्व, रूपिन ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और 2022 के रजत पदक विजेता कजाकिस्तान की अमंगली बेकबोलातोव को क्वार्टर फाइनल में मात दी थी। सेमीफाइनल में रूपिन ने चीन के हैफेंग झांग को 3-1 से हराया था। दूसरी ओर, नीरज ने 63 किग्रा वर्ग में कोरिया के जिनसेब सोंग को 5-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय के लिये दूसरा कांस्य सुनील कुमार ने जीता, जिन्होंने 87 किग्रा वर्ग में जापान के मासाटो सुमी को 4-1 से शिकस्त दी।

Exit mobile version