Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एयर पिस्टल टीम ने World Championship में कांस्य पदक जीता

August 18, 2023

भारतीय एयर पिस्टल टीम ने World Championship में कांस्य पदक जीता

बाकू: भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक जीता । भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाये । जर्मनी की टीम उनसे नौ अंक आगे रहकर रजत पदक जीतने में कामयाब रही । चीन को स्वर्ण पदक मिला। नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक हासिल किये । यह टूर्नामेंट 2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। चीन की टीम ने 1749 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता । व्यक्तिगत वर्ग में भारत का कोई निशानेबाज आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें