Site icon Dainik Savera Times

Lakshya की हार के साथ जापान ओपन में भारतीय अभियान हुआ खत्म

टोक्यो: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन शनिवार को जापान ओपन 2023 के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। विश्व नंबर नौ क्रिस्टी ने एक घंटे आठ मिनट चले मुकाबले में लक्ष्य को 21-15, 13-21, 21-16 से मात दी। दो सप्ताह पहले अमेरिकी ओपन के शीर्ष-चार में हारने वाले लक्ष्य लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में हारे हैं।

Exit mobile version