Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय कप्तान रोहित ने की हार्दिक, कुलदीप की गेंदबाजी की सराहना

September 13, 2023

भारतीय कप्तान रोहित ने की हार्दिक, कुलदीप की गेंदबाजी की सराहना

 

कोलंबो: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की सराहना की। रोहित शर्मा ने उपकप्तान हार्दिक पंड्या के गेंदबाजी की तारीफ की है। पांच ओवर में 14 रन देकर उन्होंने एक विकेट लिया। रोहित ने हार्दिक की गेंदबाजी को लेकर कहा, ‘‘हार्दिक ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत की है।

यह रातोंरात नहीं होता और यह देखना सुखद है। ऐसा लग रहा था जैसे वह हर गेंद पर विकेट ले रहे हों। लक्ष्य बचाना आसान नहीं था क्योंकि अंत में पिच आसान हो गई। हमें एक लाइन पकड़कर बॉलिंग की। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक पंडया ने अपनी गेंदबाज़ी से महीश तीक्ष्णा (2) का विकेट चटकाया जिनका शानदार कैच मिड आन पर स्थानापन्न खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने डाइव लगाते हुये लिया।

हार्दिक के साथ-साथ कुलदीप ने एक बार फिर चार विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं और वह मोहम्मद शमी के बाद दूसरे सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने कुलदीप की सराहना करते हुए कहा, ‘‘कुलदीप पिछले एक साल से काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लय पर काफी मेहनत की है। इस जीत के साथ, भारत ने मेजबान श्रीलंका को 41 रनों से हरा कर शानदार ढंग में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत शुक्रवार को बंगलादेश के खिलाफ एक और मैच खेलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें