Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय क्रिकेट बोर्ड UAE में एशिया कप टूर्नामैंट की मेजबानी के लिए तैयार

July 25, 2025

भारतीय क्रिकेट बोर्ड UAE में एशिया कप टूर्नामैंट की मेजबानी के लिए तैयार

नई दिल्ली/ढाका: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आगामी एशिया कप टी-20 टूर्नामैंट की मेजबानी के लिए तैयार है और इसकी औपचारिक घोषणा कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के सूत्रों ने वीरवार को यह जानकारी दी। एसीसी की बैठक के बाद यह फैसला हुआ जिसमें सभी 25 सदस्य देशों ने आयोजन स्थल पर चर्चा के लिए हिस्सा लिया। बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व इसके उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वचरुअली किया। एसीसी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘बीसीसीआई यूएई में एशिया कप की मेजबानी करेगा। भारत के अपने सभी मैच दुबई में खेलने की संभावना है। कार्यक्रम पर अब भी विचार-विमर्श चल रहा है।’ यह टूर्नामैंट सितंबर में 2 सप्ताह से थोड़ा अधिक समय तक चलेगा। इसे महीने के अंतिम सप्ताह से पहले समाप्त करना होगा क्योंकि इसी समय भारत को वैस्टइंडीज के खिलाफ टैस्ट श्रृंखला खेलनी है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया, ‘हमारे उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एसीसी बैठक में शामिल हुए। वह सदस्यों को जानकारी देंगे। मैं अटकलों पर विश्वास नहीं करता इसलिए आपको कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर पता चल जाएगा।’ ढाका में एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी महाद्वीपीय प्रतियोगिता में संभावित भारत-पाक मैच के बारे में पूछे जाने पर कुछ नहीं बताया। नकवी ने पत्रकारों से कहा, ‘हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। हमने बीसीसीआई के साथ चर्चा की थी और कुछ मुद्दे हैं जिन्हें हम जल्द ही सुलझा लेंगे। सभी 25 सदस्य बैठक में या तो शारीरिक रूप से या वचरुअली शामिल हुए। हम सभी एकमत हैं।’ यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के दबाव के कारण एजैंडे के 10 मुद्दों में से केवल दो पर ही चर्चा हुई।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें