Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Cricket Team: चैंपियन बनने पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी टीम इंडिया को बधाई

September 14, 2026

Indian Cricket Team: चैंपियन बनने पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी टीम इंडिया को बधाई

Women’s Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने रविवार को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत को भारतीय महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने और बड़े मंच पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष मितुन मन्हास और पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने टीम को बधाई दी। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और शानदार प्रदर्शन के दम पर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया।

बीसीसीआई अध्यक्ष मितुन मन्हास ने भारतीय टीम के पूरे अभियान में किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम की एकजुटता को उसकी सफलता की बड़ी वजह बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा कि साथ मिलकर टीम आगे बढ़ती है और एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला टीम की हर सदस्य को बधाई दी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के शानदार दबदबे की भी तारीफ की।

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/sports/womens-asia-cup-shree-charani-breaks-poonam-yadav-record/

फाइनल मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी ने जीत की मजबूत नींव रखी। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर 129 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की, जिसकी मदद से भारतीय टीम ने 20 ओवर में 183/5 का स्कोर खड़ा किया। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को लक्ष्य तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया।

Indian Cricket Team

गेंदबाजी में श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए और 20 रन दिए। वहीं, दीप्ति शर्मा ने तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई और भारत ने 72 रन से फाइनल अपने नाम कर लिया।

वीवीएस लक्ष्मण ने भी भारतीय महिला टीम की इस उपलब्धि की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी हासिल करना नहीं है, बल्कि मजबूत, निडर और विश्व स्तरीय टीम तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके मुताबिक, भारतीय टीम का लक्ष्य वैश्विक मंच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना, जीत हासिल करना और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें