Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Cricketer Sachin Tendulkar ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर जताया दुःख

December 30, 2022

Indian Cricketer Sachin Tendulkar ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर जताया दुःख

मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की मां हीरा बेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की हैं। पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इससे बढ़कर हम और कुछ भी नहीं है। तेंदुलकर ने कहा कि इस समय उनका मन मोदी जी की परिवार पर लगा है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें!’’

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। हीराबेन को मंगलवार को साँस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया, जहां पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दुखद समाचार के बाद देशभर में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें