Site icon Dainik Savera Times

भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को लगा झटका, अनबॉक्सिंग से पहले खोया अपना नया फ़ोन, ट्वीट कर दी जानकारी

नागपुर: भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने फोन के खोने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की. विराट ने बताया कि उनका नया फोन खो गया है, जिसे वह अभी तक अनबॉक्स भी नहीं कर पाए थे. उनके इस ट्वीट को वायरल होने में अधिक समय नहीं लगा।

फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विराट कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा, “अनबॉक्सिंग से पहले यदि आपका फोन चोरी हो जाए तो आपके लिए इससे बड़ा कोई और दुख नहीं हो सकता है. क्या आप लोगों में से किसी के साथ ऐसा पहले हुआ है?” कोहली के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे फोन को लेकर प्रोमोशनल ट्वीट मान रहे हैं तो कुछ यूजर्स अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Exit mobile version