Site icon Dainik Savera Times

भारतीय गोल्फर Manu Gandas प्राग में 60वें स्थान पर रहे, 18 टूर्नामेंट खेलकर कट में किया प्रवेश

प्राग:  भारतीय गोल्फर मनु गंडास ने बोगीरहित चार अंडर 68 का स्कोर करके डी प्लस डी रीयल चेक मास्टर्स गोल्फ में 60वां स्थान हासिल किया। पिछले सत्र में इंडियन पीजीटीआई टूर आर्डर आफ मेरिट जीतकर डीपी विश्व टूर के लिये क्वालीफाई करने वाले गंडास अब 18 टूर्नामेंट खेलकर सात में कट में प्रवेश कर चुके हैं।
वह आर्डर आफ मेरिटमें 179वें स्थान पर हैं । उन्हें 2024 में फुल कार्ड लेने के लिये शीर्ष 115 में रहना होगा। टॉड क्लीमेंट्स ने नौ अंडर 63 के स्कोर के साथ पहला डीपी विश्व टूर खिताब जीता ।
Exit mobile version