Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलिया से 5वां टेस्ट भी हारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, श्रृंखला में सूपड़ा साफ

पर्थ: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 5वें और आखिरी हॉकी टैस्ट में आस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला 5-0 से जीत ली। पिछले 4 मैचों में भारत को 1-5, 2-4, 1-2, 1-3 से पराजय का सामना करना पड़ा था।

पैरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण था। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (चौथा मिनट) और बॉबी सिंह धामी (53वां मिनट) ने गोल दागे। आस्ट्रेलिया के लिए जेरेमी हैवर्ड (20वां), के विलोट (38वां) और टिम ब्रांड (39वां) ने गोल किए। भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की।

जुगराज सिंह ने आस्ट्रेलियाई हॉफ में जरमनप्रीत सिंह को गेंद सौंपी लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाए। भारत को चौथे मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके कामयाबी दिलाई। हरमनप्रीत का यह श्रृंखला में तीसरा गोल था।

Exit mobile version