बेंगलूर : भारत की पुरुष हॉकी टीम 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने के उद्देश्य के साथ हांगझोऊ के लिए रवाना हुई। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारत को पूल ए में पाकिस्तान, जापान, बंगलादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। पूल बी में कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं।

