Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Valencia 2023 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम Germany से हारी

December 20, 2023

Valencia 2023 के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम Germany से हारी

 

वालेंसिया: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के अपने तीसरे मुकाबले में जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम ने खेल की शुरुआत में अभिषेक के नौवें मिनट मे किये गये फील्ड गोल से बढ़त बनाई।

इसके तुरंत बाद शमशेर सिंह ने 14वें मिनट में एक और मैदानी गोल दागकर और पहला क्वार्टर 2-0 के स्कोर कर दिया। दूसरा क्वार्टर काफी संघर्षपूर्ण रहा। जर्मनी की ओर से माल्टे हेलविग ने 28 मिनट गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूत रक्षा प्रदर्शन का प्रदर्शन किया और जर्मनी को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले।

लेकिन वह दोनों में से किसी भी मौके को भुना नहीं सका। जर्मनी क्रिस्टोफर रुहर ने 50वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए गोलकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद जर्मनी ने गोंजालो पेइलाट ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर बढ़त बनाते हुए मुकाबला 3-2 से जीत लिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 20 दिसंबर को फ्रांस से भिड़ेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें