Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को स्पेन से मिली हार,भारत ने दूसरे क्वार्टर में जवाबी किए हमले 

July 26, 2023

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को स्पेन से मिली हार,भारत ने दूसरे क्वार्टर में जवाबी किए हमले 
टेरासा: भारतीय पुरूष हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौंवी वर्षगांठ पर हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेजबान स्पेन से 1 . 2 से हार गई । कप्तान हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिए एकमात्र गोल किया जबकि स्पेन के लिए  पाउ कुनिल (11वां) और जोकिन मेनिनि (33वां) ने गोल दागे।भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाए लेकिन गोल नहीं हो सका । स्पेन ने पहले क्वार्टर में लय हासिल करके कुनिल के गोल के दम पर बढत बना ली। भारत ने दूसरे क्वार्टर में जवाबी हमले किए  लेकिन स्पेन के डिफेंडरों ने भारतीय आक्रमण पंक्ति को बांधे रखा।
दूसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। हाफटाइम के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन स्पेन का डिफेंस काफी चुस्त था । मेनिनि ने हाफटाइम के तीन मिनट के भीतर गोल करके स्पेन की बढत दुगुनी कर दी।दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने बेहद आक्रामक हॉकी खेली और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया । इस पर गोल नहीं हो सका । चौथे क्वार्टर में भारत को मौके मिले लेकिन टीम बढत नहीं उतार सकी । स्पेन को भी  लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जो नाकाम रहे । भारत के लिए आखिरी क्षणों में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड से होगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें