Site icon Dainik Savera Times

भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनाम नीदरलैंड का मुकाबला रहा बराबर

बार्सिलोना: भारत सहित चार देशों के टोरनेओ डेल सेंटेनारियो 2023 टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनाम नीदरलैंड का मुक़ाबला बुधवार रात को 1-1 से ड्रॉ रहा। यह मैच स्पेन के टेरासा में खेला गया। भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 का खिताब जीतने वाले नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां चल रहे 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन – अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक कड़े मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। भारतीय टीम अपने शुरुआती मैच में मेजबान स्पेन से हार गयी था, लेकिन कल रात टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपना दमदार प्रदर्शन किया।

Exit mobile version