Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 साल का सूखा समाप्त करने उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

April 6, 2024

10 साल का सूखा समाप्त करने उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

नई दिल्ली: हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर्थ में शनिवार से शुरू वाली पांच मैचों की टैस्ट श्रृंखला जीतकर एक दशक के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी। श्रृंखला का पहला मैच छह अप्रैल को पर्थ में होगा। दूसरा मैच 7, तीसरा 10, चौथा 12 तथा 5वां मैच 13 अप्रैल को खेला जाएगा।

इस श्रृंखला को पैरिस ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय टीम का लक्ष्य टैस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को हराकर एक दशक के सूखे को समाप्त करना है। भारत इससे पहले 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर टैस्ट सीरीज जीती थी। आंकड़ों के अनुसार भारतीय हॉकी टीम और आस्ट्रेलिया के बीच वर्ष 2013 से अब तक कुल 43 बार भिड़ंत हुई हैं।

इन मुकाबलों में आस्ट्रेलिया 28 बार विजयी हुआ है, जबकि भारत को आठ मैचों में जीत हासिल हुई है। सात मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। वर्तमान विश्व रैंकिंग में भारत चौथे और आस्ट्रेलिया 5वें स्थान पर है। भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन इस दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, यह श्रृंखला पैरिस ओलंपिक से पहले हमारी टीम की तैयारियों के लिए एक लिटमस टैस्ट के रूप में कार्य करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें