Site icon Dainik Savera Times

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सब जूनियर कार्यक्रम रहा बेहद सराहनीय: एड्रियन डिसूजा

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर एड्रियन डिसूजा ने युवा प्रतिभाओं को निखारने की उत्कृष्ट पहल के लिए हॉकी इंडिया के सब-जूनियर राष्ट्रीय कार्यक्रम की सराहना की है। हॉकी इंडिया द्वारा शुरू की गई पॉडकास्ट श्रृंखला ‘हॉकी पे चर्चा’ के नवीनतम एपिसोड में डिसूजा ने कहा “जिस टी-शर्ट में आपको भारत का प्रतिनिधित्व करना है उसे पहनकर मैं बहुत खुश और धन्य महसूस करता हूं। लेकिन साथ ही, यह पहली बार है कि मैं कोचिंग पक्ष में हूं। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। सब जूनियर टीमों में अच्छे युवा गोलकीपर हैं, और मुझे लगता है कि यह उनकी बुनियादी बातों और कुछ चीजों में मदद करने के लिए सही उम्र है।”

Exit mobile version